इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने पार्टी नेतृत्व की चुनौती में जीत का दावा किया
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने लिकुड पार्टी में उनके नेतृत्व को चुनौती देने वाले चुनाव में भारी जीत का दावा किया है. दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी में नेतन्याहू के नेतृत्व को चुनौती देने वाले पार्टी के सांसद और पूर्व शिक्षा मंत्री गिदोन सार ने अपनी हार स्वीकार कर ते हुए कहा कि अब मार्च में होने वाले आम चुनावों में वो ने तन्याहू का समर्थन करेंगे. नेतन्याहू को 72.5 फ़ीस दी वोट मिले, जबकि गिदोन को 27.5 फ़ीसदी वोट हासिल हुए. पार्टी के मुताबिक़ गुरुवार को हुई इस वोटिंग में लिकुड के एक लाख 16 हज़ार स दस्यों में से 49 फ़ीसदी ने वोट दिए. भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को पार्टी के भीतर ही चुनौती मिली थी जि सके बाद लिकुड के न ए नेता को चुनने के लिए प्राइमरी चुनाव कराए गए थे. 70 वर्षीय नेतन्याहू जहां भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी त रफ़ उन्हें अब एक साल के भीतर तीसरी बार आम चुनाव का सामना भी करना पड़ेगा. इससे पहले, इसी वर्ष 9 अप्रैल को हुए आम चुनाव में नेतन्याहू ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत दर्ज की थी. हालांकि उन्हें बहु...